खंडवा: महादेवगढ़ में गूंज रही हनुमान चालीसा, कांवड़ लेकर पहुंचे बच्चे कर रहे भोलेनाथ का जलाभिषेक
महादेवगढ़ में हनुमान चालीसा की चौपाइयों से हो रहा हवन, बच्चे भी कर रहे कांवड़ से जलाभिषेक
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। महादेवगढ़ में नियमित स्थापित देवताओं के पूजन के साथ श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों से हवन किया जा रहा है।
महादेवगढ़ में प्रतिदिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हवन में आहुतियां अर्पित कर रहे हैं। वहीं इस धार्मिक आयोजन में छोटे-छोटे बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
अलग-अलग क्षेत्रों से बच्चे कांवड़ लेकर महादेवगढ़ पहुंच रहे हैं और भगवान भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित कर जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके बाद बच्चे सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं।
इस दौरान अखिलेश गुप्ता, अशोक पालीवाल, प्रेम नारायण पिपलोनिया, पंडित अश्विन खेड़े एवं हर्ष शर्मा द्वारा पूजन-अर्चन कराया जा रहा है और हवन में श्रद्धापूर्वक आहुतियां डलवाई जा रही हैं।
महादेवगढ़ में बच्चों की भक्ति और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है।
Read Next
खंडवा 




खंडवा
खंडवा