लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खालवा में हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न*

खंडवा 24 जुलाई 2026, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद खण्डवा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को खालवा में “हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं स्थानीय कला उत्पाद विकास कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नागपुर से आए मास्टर ट्रेनर श्री दीपक सोपान ने प्रतिभागियों को हस्तशिल्प निर्माण, उत्पादों की गुणवत्ता, डिज़ाइन नवाचार एवं फिनिशिंग के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में स्थानीय शिल्पकारों, महिलाओं , कलाकारों एवं युवाओं ने सहभागिता की।
कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने भी उपस्थित रहकर प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण की तकनीकों का अभ्यास किया तथा विशेषज्ञों से संवाद कर अपने कौशल को और अधिक विकसित किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पटाजन के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री यादव निलंबित*
July 24, 2026
खंडवा
बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: रामेश्वर चौकी क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक ने उठाया गलत कदम, सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव
July 24, 2026
खंडवा
सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
July 24, 2026
खंडवा
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
July 24, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 25 जुलाई को इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 11 केवी टीबी हॉस्पिटल फीडर पर होगा मेंटेनेंस
July 24, 2026