खंडवा: ओंकारेश्वर में भीड़ के बीच बिछड़ी दादी-पोती, खंडवा पुलिस ने परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में श्रावण माह और अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ के बीच एक वृद्ध महिला और उनकी पोती अपने परिवार से बिछड़ गईं। रात्रि का समय होने और अत्यधिक भीड़ के कारण महिला का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर खंडवा पुलिस के उनि अविनाश भोपले और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उनकी पोती को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, जिसके बाद पता चला कि महिला के परिजन भोपाल पहुंच चुके हैं।
इसके बाद पुलिस टीम ने महिला और उनकी पोती को सुरक्षित बस के माध्यम से भोपाल स्थित उनके परिजनों के पास रवाना किया। पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के चलते वृद्ध महिला और उनकी पोती सुरक्षित अपने परिवार से मिल सकीं।
Read Next


खंडवा
खंडवा 
खंडवा 

खंडवा 