लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रुस्तमपुर स्कूल से निकली भव्य तिरंगा रैली

खंडवा, 14 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगातार तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुस्तमपुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं अनुशासन के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य श्री राधेश्याम जोशी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने किया।

तिरंगा रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं गरिमामय सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया और ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती कविता भरतकार, ग्राम सचिव श्री रुपेश पटेल, जनपद सदस्य श्री शिवलाल महाजन एवं श्री योगेश राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।

रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…
September 30, 2026