रामनगर नरेश खाटू श्याम मंदिर में कल ग्यारस का भव्य आयोजन: इत्र वर्षा और कीर्तन की मचेगी धूम

खंडवा। रामनगर, जसवाड़ी रोड स्थित रामनगर नरेश खाटू श्याम मंदिर में कल ग्यारस के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। मंदिर सेवक विजय वर्मा एवं रामनगर समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 7:30 बजे बाबा की महाआरती से होगी।
रात्रि 8 बजे से भव्य जोत और कीर्तन
महाआरती के पश्चात रात्रि 8:00 बजे से बाबा की भव्य जोत प्रज्वलित की जाएगी और कीर्तन प्रारंभ होगा। भजन संध्या में बाहर से आए प्रसिद्ध गायक राहुल राठौर, दिनेश सावनेर और सोनाली डाकसे अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम को रिझाएंगे।
इत्र वर्षा और अलौकिक श्रृंगार
इस दौरान बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और श्रद्धालुओं पर विशेष इत्र वर्षा होगी। कीर्तन के उपरांत प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर सेवक और समिति ने सभी श्याम भक्तों से इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।
Read Next








क्राइम 