लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

किसान, भ्रष्टाचार और 1500 मकानों पर सरकार घिरी—खंडवा में पटवारी का तीखा हमला

खंडवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को खंडवा पहुंचे, जहां केवलराम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी के माध्यम से उन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने साफ कहा कि खंडवा जिले की सभी सीटें कांग्रेस की संभावित सीटें हैं, लेकिन आपसी गुटबाजी के कारण पार्टी जीत दर्ज नहीं कर पा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अहंकार छोड़कर एकजुट होकर काम करें, तभी कांग्रेस को सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यदि इस बार कांग्रेस पूरी ताकत और दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी, तो निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी। पटवारी ने किसानों से जुड़े मुद्दों, खासकर गेहूं खरीदी में हो रही समस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पटवारी ने आगे कहा कि इस बार कांग्रेस को महापौर और विधायक चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार करें और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ें।

इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में करीब 1500 मकानों को तोड़े जाने के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना करते हुए इसे गरीब विरोधी कदम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से संघर्ष करेगी और आने वाले चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।

पटवारी ने यह भी कहा कि वे खंडवा में रुककर कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

कुछ ही मिनट में वीडियो खबर भी अपडेट हो जाएगी वीडियो खबर भी देख सकते हैं…

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में ट्रांसफर विवाद पर बड़ी कार्रवाई: आदेश निरस्त, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित
April 4, 2026
खंडवा
खंडवा में सियासी वार-पलटवार: मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने जीतू पटवारी के आरोपों को बताया भ्रामक
April 4, 2026
खंडवा
खंडवा में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी की सख्ती: आदिम जाति कल्याण विभाग में ट्रांसफर मामले की जांच के निर्देश, किसानों की सुविधाओं पर जोर.. मुंदी रोड, बाय पास पर भी दी जानकारी…
April 4, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: SDRF जवानों ने डूबते दो युवकों की बचाई जान
April 4, 2026
खंडवा
खंडवा : सिनेमा चौक पर बैग चोरी का प्रयास नाकाम, CCTV फुटेज से आरोपी पकड़ा गया.. जनता नें पहले की सेवा, फिर पुलिस को सौंपा..
April 4, 2026
खंडवा
खंडवा में Makhanlal Chaturvedi की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
April 4, 2026
खंडवा
खंडवा पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक पार्टी और सरकार पर रखी बेबाक राय
April 4, 2026
खंडवा
खंडवा के पंधाना में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने टंट्या भील को किया नमन, जयंती कार्यक्रम में हितग्राहियों को बांटे कार्ड
April 4, 2026
क्राइम
खंडवा में बाइक शोरूम में चोरी: आकाश मोटर से नकदी पार, CCTV में कैद हुआ आरोपी
April 4, 2026
क्राइम
खंडवा में आशापुर डैम से दो शव मिलने से सनसनी: बाइक समेत नदी में गिरने की आशंका, जांच जारी
April 4, 2026