UCC से सुशासन तक: CM मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की बड़ी पहलें
मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर हम ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के विचार को धरातल पर साकार कर रहे हैं। यह कानून भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा और महिलाओं को अत्याचार व अन्याय से मुक्ति दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समरसता के संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती का उत्सव प्रदेश में 18 अगस्त से मनाया जाएगा। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और इसी भावना के साथ मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भरोसा सुशासन की पहली सीढ़ी है। जनविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 से ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान का स्पष्ट लक्ष्य है न दूरी, न देरी। ‘समाधान से उत्थान’ के भाव के साथ इसका पहला चरण 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश