खंडवा: नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नाग मंदिरों में दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्यप्रदेश के खंडवा में नाग पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। रामेश्वर स्थित ब्लू दो मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्त घंटों कतार में खड़े होकर नाग देवता के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नाग पंचमी के अवसर पर खंडवा क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख नाग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त दूध, फूल, प्रसाद और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर नाग देवता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं। नाग पंचमी के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा 
खंडवा 
