ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब! पहले सावन सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सावन माह के पहले सोमवार पर भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिली। तड़के सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में पवित्र स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर और गर्भगृह को आकर्षक फूलों से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरा ओंकारेश्वर गूंज उठा।
वहीं, शाम 4 बजे भगवान महादेव पालकी में विराजित होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे, जिसका श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कोटितीर्थ घाट पर वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में विधि-विधान से रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा।
सावन के पहले सोमवार पर ओंकारेश्वर धाम में उमड़ी यह आस्था एक बार फिर सनातन परंपरा की भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम बनकर सामने आई।
Read Next
खंडवा 




खंडवा 
खंडवा
खंडवा