सिंगाजी क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड का एक्सीडेंट, लोडिंग वाहन से टक्कर
खंडवा।
जिले के सिंगाजी क्षेत्र में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। फायर ब्रिगेड वाहन की एक लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगाजी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में विद क्रॉस के पास फायर ब्रिगेड और लोडिंग वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना में किसी के गंभीर घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए तेजी से जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
Read Next
खंडवा 







