स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। इसके बाद परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 13 अगस्त को सुबह 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों को फाइनल रिहर्सल के दौरान निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा