जीवामृत से प्राकृतिक कीट नियंत्रण तक, किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
*प्राकृतिक खेती संबंधी कार्यशाला आज*
खंडवा 19 जून 2026, प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों की जानकारी देने के उद्देश्य से 20 जून को प्रातः 11 बजे से कृषि महाविद्यालय खंडवा में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती और रासायनिक खेती में अंतर के बारे में बताया जाएगा। साथ ही किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत और बीजामृत बनाने की विधि भी समझाई जाएगी। इसके अलावा कार्यशाला में किसानों को कीट नियंत्रण के प्राकृतिक उपायों तथा कम लागत में खेती करने के तरीके भी बताए जाएंगे।
Read Next

खंडवा: गांव में लाठी-तलवार और पत्थरबाजी, दोनों पक्षों में मारपीट……

खंडवा: श्मशान घाट में मासूम को उल्टा टांगकर तंत्र-मंत्र, ग्रामीणों ने पकड़ा…..

खंडवा:फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप, पीड़ित पहुंचा कलेक्ट्रेट…

खंडवा: बोरगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा, 20 हजार का गांजा और बाइक जब्त…..

खंडवा: ओंकारेश्वर ब्राउन शुगर बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार….

खंडवा: मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं का अल्टीमेटम, 2 दिन में भुगतान नहीं तो कलेक्ट्रेट में धरना।

खंडवा: जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत, कलेक्टर से लगाई गुहार!

खंडवा: जावर पुलिस की दो जगह दबिश, गांजे के 221 पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार5 वायरल .. ।

खंडवा: पंधाना पहुंचे भाजपा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा,कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों पर किया मंथन

खंडवा: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 3300 रुपये नगद जब्त…