एकीकृत उद्यानिकी मिशन योजना के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करें*
खण्डवा 17 जुलाई 2026, जिले में एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 के लिये ऑनलाईन आवेदन कृषकों द्वारा किये जा सकते हैं। उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन योजना में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए उच्च घनत्व ड्रिप रहित, सामान्य जाति के बगीचों की स्थापना ड्रिप रहित तथा कोल्ड स्टोरेज टाईप-1 कंट्रंशन इन कांबीनेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा सामान्य व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए केला टिश्यु कल्चर, मसाला क्षेत्र विस्तार बीजीय मसाला तथा लॉ कास्ट ऑनियन, गार्लिक स्टोरेज, कंदीय फूल तथा सब्जी क्षेत्र विस्तार प्याज एवं अन्य के आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इस योजना में लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों द्वारा उद्यानिकी विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने के लिए संलग्न होने वाले दस्तावेजों में आधार कार्ड, बी-1 भूमि का खसरा, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक तथा मोबाईल नंबर होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए खण्डवा, पंधाना, छैगांवमाखन, पुनासा, खालवा, हरसूद तथा बलड़ी विकासखण्ड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय या उप संचालक उद्यानिकी कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा