लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के किसान ने कर दिखाया कमाल! 1 एकड़ से 4 लाख की कमाई, कलेक्टर भी पहुंचे खेत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम जावर में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने उन्नत उद्यानिकी खेती का निरीक्षण किया और किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने किसान अश्विन बादल सिंह सावले के खेत का दौरा कर खीरे और टमाटर की उन्नत खेती देखी। किसान अश्विन ने बताया कि वे केवल एक एकड़ में खीरे और टमाटर की खेती से सालाना लगभग 4 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं।

जावर में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि पारंपरिक फसलों की तुलना में उद्यानिकी फसलें किसानों की आय कई गुना बढ़ा सकती हैं। उन्होंने किसानों से ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर, मल्चिंग और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने की अपील की।

किसान अश्विन ने बताया कि चार वर्ष पहले उन्होंने दो एकड़ से खेती की शुरुआत की थी। आज उनके नेतृत्व में बने किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ से 160 किसान जुड़े हैं, जो करीब 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके खेतों में उगने वाला टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा और पठानकोट जैसे बड़े बाजारों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, मुंबई के व्यापारियों के माध्यम से उनका टमाटर दुबई तक निर्यात किया जा रहा है।

अश्विन ने बताया कि उनके फार्म पर लगे 6 सोलर ड्रायर की मदद से करेला, मिर्च, टमाटर, नींबू और आम को सुखाकर भी निर्यात किया जाता है। इससे बाजार में कीमत कम होने पर भी किसानों को बेहतर मुनाफा मिलता है।

कलेक्टर ने इस मॉडल की सराहना करते हुए जिले के अन्य किसानों से भी उद्यानिकी फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा ओवर ब्रिज पर ट्रक का टायर फटा… ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालक पर केस दर्ज..
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा के दो युवकों का बड़वा के पास एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल…
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के झुंड का हमला, पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा बेटा इलाज के दौरान मौत…
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, मुंदी-पुनासा में मिठाई, मावा और पनीर के सैंपल लिए..
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : पुनासा पुलिस ने नकबजनी के आरोपी देवेंद्र मोरे को किया गिरफ्तार, बाइक और नकदी जब्त…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा कांग्रेस से निष्कासन के बाद लव जोशी का पहला बयान आया सामने…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : साथ जाने से इनकार पर महिला पर चाकू से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : मांधाता पहुंचे कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, विधायक नारायण पटेल ने किया स्वागत…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : सराफा बाजार की दुकान में चोरी, 3 हजार नकदी और सामान ले गया चोर..
October 28, 2026