लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में दरिंदगी की इंतहा: घर में घुसा नशेड़ी, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर महिला का स्तन काटा, चाकू से किया हमला

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंधाना थाना अंतर्गत बोरगांव चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक शराबी और नशेड़ी युवक ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी हैवान बन गया और घर में रखा चाकू उठाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला का स्तन काट दिया और उसकी पसलियों में भी चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान महिला का पति काम से घर लौटा और उसने तुरंत हालात को समझते हुए घायल पत्नी को बोरगांव चौकी पहुंचाया। वहां से पुलिस की मदद से उसे तत्काल खंडवा जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत महिला की सर्जरी की और उसे भर्ती कर लिया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

वहीं बोरगांव चौकी प्रभारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही महिला पुलिस अधिकारी को जिला अस्पताल भेजकर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने महिला और उसके पति के बयान के आधार पर अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

(नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी और परिजन के बयान के आधार पर तैयार की गई है, जांच के दौरान तथ्यों में बदलाव संभव है।)

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली कटौती से कांग्रेस नाराज, आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से विराजित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी हुई स्थापना
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लगाई सिर्फ योजनाओं का बखान करती एक LED…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के यूनियन बैंक को मिला अगले ही दिन स्टे! देखें इस मामले को लेकर क्या बोले जानकर वकील.!
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा की 20 से 25 हजार जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! आखिर क्या है ये राहत? जानिए पूरी खबर…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर प्रेरणा मंच के 20 साल का संघर्ष शून्य से शुरुआत, सफलता तक की कहानी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026