लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कोहदड़ स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, उर्वशी 96% के साथ अव्वल

खंडवा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड स्थित संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहदड़ में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गांव और स्कूल का नाम रोशन किया।

 

कक्षा 10वीं में उर्वशी जितेंद्र पटेल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजनंदनी अशोक पटेल 93.8 प्रतिशत के साथ दूसरे और पायल मिश्रीलाल पटेल 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विशेष बात यह रही कि उर्वशी ने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय बना।

 

कक्षा 12वीं के कला संकाय में स्वाति दिलीप पटेल ने 80.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पार्वती चम्पालाल 78.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं विज्ञान (बायो) संकाय में संटी धर्मेंद्र सावनेर ने 76.6 प्रतिशत के साथ पहला और वैष्णवी गोविंद पटेल ने 70.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

 

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। कक्षा 10वीं के शिक्षक अशोक बामने ने उर्वशी की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। वहीं शिक्षकों ने असफल विद्यार्थियों को निराश न होने और दोबारा प्रयास करने की सलाह दी।

 

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीतू बड़ोले ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विद्यालय परिवार और स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने शानदार परिणाम दिया है और यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026