लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ECINET ऐप बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म, एक ही जगह मिल रहीं चुनावी सुविधाएं

खंडवा, 10 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET निर्वाचन संबंधी सेवाओं और जानकारी के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आयोग के अनुसार अब तक करीब 10 करोड़ 80 लाख यूजर्स इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। इसका उद्देश्य मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों, निर्वाचन अधिकारियों और अन्य हितधारकों को एक ही डिजिटल मंच पर प्रमुख चुनावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

ECINET का शुभारंभ 22 जनवरी 2026 को दिल्ली में किया गया था। इस प्लेटफॉर्म की परिकल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध है।

40 से अधिक ऐप और पोर्टल का एकीकरण

ECINET में भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक मोबाइल ऐप और पोर्टलों को एकीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य अलग-अलग चुनावी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और लॉगिन करने की जरूरत को कम करना है।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाता नया वोटर रजिस्ट्रेशन, मतदाता सूची में अपना नाम खोजना, आवेदन की स्थिति देखना और डिजिटल वोटर आईडी यानी ई-EPIC डाउनलोड करने जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

इसके अलावा वोटर आईडी से संबंधित शिकायत दर्ज करना, अपने BLO से संपर्क या कॉल बुक करना, दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेना और निर्वाचन संबंधी अन्य सेवाओं का उपयोग भी किया जा सकता है।

प्रत्याशियों और चुनाव की जानकारी भी उपलब्ध

ECINET पर प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य चुनावी जानकारी देखी जा सकती है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, वर्तमान चुनाव की जानकारी, पिछले चुनावों का विवरण, मतदान प्रतिशत और मतदान के दौरान उपलब्ध रुझानों जैसी सुविधाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं।

मीडिया के लिए भी उपयोगी

ECINET मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। इसके माध्यम से मतदाता सूची, मतदान केंद्र, चुनाव कार्यक्रम और निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाएं एक ही स्थान पर प्राप्त की जा सकती हैं। इससे चुनावी खबरों के दौरान तथ्यों का त्वरित सत्यापन करने और आधिकारिक अपडेट तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार ECINET का विकास संविधान और निर्वाचन से जुड़े प्रमुख कानूनी प्रावधानों के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य चुनावी सेवाओं को सरल, सुगम, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाना है।

ECINET ऐप को भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026