लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : चलते डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

खंडवा के मुंदी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिहाड़ा से पहले लकी गार्डन के सामने एक चलती डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा डंपर आग की लपटों में घिर गया। घटना के बाद मुंदी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि डंपर चालक ने समय रहते वाहन से नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।आग की तेज लपटों और धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस और फायर टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ठगी का नया तरीका. पूर्व रेलवे कर्मचारी से ढाई लाख रुपए ठगे
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : पुराने जमाने का गर्मी नापने का यंत्र आज भी शहर में है मौजूद. अंग्रेजों ने किया था स्थापित
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा में विधायक का अलग अंदाज, चमचमाती गाड़ियों की जगह ई-रिक्शा
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : दिनभर दवाई की दुकान बंद रख मेडिकल एसोसिएशन नें जताया विरोध
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : हिट एंड रन का मामला.बच्चे को टक्कर मारकर भाग गया गाड़ी वाला.लोगों ने पीछा कर पकड़ा
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : टपालचाल स्थित गुरुद्वारे में लगे कैंप में बच्चों नें लिया धार्मिक ज्ञान.
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : रात भर गांव वालों के साथ रुके कलेक्टर ऋषव गुप्ता. लगाई चौपाल
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : मंत्री विजय शाह ने क्षेत्रवासियों को दी कई सौगात कई सौगात
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं से ठगी को लेकर कलेक्टर सख्त.दर्ज कराए अपराध दर्ज
May 20, 2026
खंडवा
खंडवा : हरसूद में अवैध शराब का खात्मा, रोड रोलर से तोड़ी गई बोतलें
May 20, 2026