लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा की पहल से दो दिव्यांगजनों को मिला आधार कार्ड, प्रशासन के समन्वय से मिली बड़ी राहत*

खंडवा। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को आवश्यक शासकीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन के समन्वय से आशा धाम में निवासरत दो दिव्यांगजनों का आधार कार्ड सफलतापूर्वक बनवाया गया।

 

इस महत्वपूर्ण पहल में जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती निकिता मंडलोई तथा ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल का सराहनीय सहयोग एवं समन्वय रहा। सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों से ऐसे दिव्यांगजनों तक सरकारी सुविधा पहुँचाई गई, जो स्वयं आधार पंजीयन कराने में असमर्थ थे।

 

इस कार्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स श्री गणेश कनाडे एवं श्रीमती अंजना लाखमारे ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया, दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कराई तथा दिव्यांगजनों को आधार कार्ड बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

साथ ही, आशा धाम में निवासरत शेष मानसिक दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा एवं जिला प्रशासन के समन्वय से शीघ्र ही एक विशेष आधार पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे सभी पात्र दिव्यांगजन आधार सुविधा से लाभान्वित हो सकें।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि प्रशासन और विधिक सेवा संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी शासन की योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है। प्राधिकरण आगे भी ऐसे जरूरतमंद, दिव्यांग एवं असहाय नागरिकों को न्याय एवं शासकीय सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कल शहर में कई जगह बिजली सप्लाई रहेगी बंद
July 14, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में फिर दर्दनाक हादसा! गुजरात से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की नर्मदा में डूबकर मौत
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में नकली नोट गैंग पर बड़ा फैसला! 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पदम नगर क्षेत्र निकला सांप,सांप पकड़ने वाले का दिया है नंबर, सेव कर ले
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : खार के पास बाइक व बैलगाडी के बीच दुर्घटना में तीन लोग गंभीर घायल
July 14, 2026
खंडवा
आधी आबादी, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” — खंडवा में महिला शक्ति का विराट प्रदर्शन
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा में इस शुक्रवार जानी-मानी प्लास्टिक सर्जन रहेंगी मौजूद..
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा: तीन पुलिया पर अपनी दुकान टूटता देख फूट फूट कर रोया दुकानदार..
July 14, 2026
खंडवा
ॐकार पर्वत पर संकट? संतों ने लगाए गंभीर आरोप, धरोहर बचाने की उठी मांग
July 14, 2026
खंडवा
खंडवा : आनंद नगर में युवक के साथ मारपीट!घायल जिला अस्पताल में भर्ती
July 14, 2026