लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

Diwali 2024: महाकाल मंदिर में 29 अक्टूबर से शुरू होगा उत्सव, 31 अक्टूबर को भस्मारती में मनेगी दीपावली

उज्जैन के महाकाल मंदिर में 29 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होगी। पांच दिनों तक भगवान महाकाल की विशेष पूजा होगी। 31 अक्टूबर को पांच आरती में भगवान की फुलझड़‍ियों से पूजा की जाएगी। मंदिर में परंपरा के अनुसार त्योहार मनाया जाएगा।

  • HighLights

    1. धनत्रयोदशी पर 29 अक्टूबर को पुरोहित समिति की ओर से महापूजा होगी।
    2. इस दिन पुरोहित पूजा में भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का भी भेंट करेंगे।
    3. आरोग्यता के लिए मंदिर के चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि का पूजन होगा।

उज्जैन(Diwali in Mahakal Temple)। महाकालेश्वर मंदिर में 29 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपपर्व की शुरुआत होगी। पुजारी वैभव, आरोग्य व सुख समृद्धि की कामना से महाकाल की महापूजा करेंगे। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में दीपोत्सव का हर दिन खास है।

धनत्रयोदशी से गोवर्धन पूजा तक पांच दिन होने वाली अलग-अलग पूजा में एक संदेश छिपा है। आइए जानते हैं आह्लाद, ऐश्वर्य और आरोहण के इस पर्व में परंपरा के प्रकाश से कैसे जगमगम होगा अवंतिकानाथ का आंगन।

धनतेरस : चांदी के 
सिक्के से होगी पूजा

धनत्रयोदशी पर 29 अक्टूबर को पुरोहित समिति की ओर से महाकाल की महापूजा की जाएगी। पुरोहित भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का भेंट करेंगे। इसमें निहित भाव यह है कि देश सुखी और समृद्धि हो, ताकि प्रजा खुशहाल रहे। आरोग्यता के लिए मंदिर के चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि का पूजन भी किया जाएगा।

दीपावली : पांच आरती 
में चलेगी फुलझड़ी

31 अक्टूबर को चतुर्दशी के बाद अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए शाम को दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन प्रतिदिन होने वाली पांच आरती में भगवान की फुलझड़ी से आरती की जाती है। भाव यह कि अमावस्या के अंधकार को प्रकाश हर लेता है, उसी प्रकार जीवन में बल,बुद्धि व ज्ञान के प्रकाश से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

रूप चतुर्दशी : भस्म आरती में मनेगी दीपावली

31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। भगवान महाकाल को केसर तिल्ली का तेल मिश्रित केसर-चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। पश्चात नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराकर विशेष शृंगार किया जाएगा।

इसके बाद छप्पन पकवानों का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। पुजारी आतिशबाजी कर दीपावली मनाएंगे। संदेश यह कि आने वाले दिन सर्दी के हैं, शीत ऋतु को सेहत का मौसम कहा गया है। इसमें आयु, आरोग्य व बल बुद्धि के लिए इस प्रकार की दिनचर्या होनी चाहिए।

गोवर्धन पूजा : गोशाला में होगा गोमाता का पूजन

दो नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा
पर चिंतामन स्थित मंदिर की गोशाला 
में गोवर्धन पूजा होगी। पुजारी परिवार 
की महिलाएं गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद गोवर्धन के समक्ष गोवंश का पूजन किया जाएगा। संदेश यह कि कृषि प्रधान देश में उन्नत खेती व समृद्धि के लिए गोवंश संवर्धन आवश्यक है।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?* 
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
रीवा एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव की बैठक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव 24 अगस्त को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश@2047 पर होगा मंथन
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
वंचित बच्चों को ₹4 हजार, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM मोहन यादव
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
*कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 21, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ की तैयारी: ब्रिज निर्माण के साथ 8 हजार लोगों को भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव का बड़ा बयान
August 20, 2026