लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नवांकुर सखी, हरियाली यात्रा कार्यक्रम के तहत पौधों का वितरण

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हरियाली अमावस्या के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड खंडवा के सेक्टर अमलपुरा में नवांकुर सखी, हरियाली यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नवांकुर सखियों को रोपित पौधों की थैलियां वितरित की गईं।

ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार ने नवांकुर सखी कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। वहीं जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए हरियाली अमावस्या के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता बताई।

अमलपुरा प्रस्फुटन समिति की देखरेख में तैयार की गई नर्सरी में नीम, सीताफल, बेलपत्र, करंज, जामुन और सुरजाना सहित विभिन्न पौधे तैयार किए गए थे। इन पौधों को नवांकुर सखियों को वितरित किया गया, ताकि वे अपने घर-आंगन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता कर सकें।

सेक्टर प्रभारी राम वर्मा ने बताया कि राईखुटवाल, सराई, धरमपुरी, मछौडी रैय्यत, भामगढ़, भावसिंगपुरा, बड़गांवमाली, जुनापानी और बैनपुरा सहित अन्य ग्रामों में भी नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अशोक जायसवाल, श्याम धारे, विशाल तिरोले, विपत फुलमाली, अंतिम जायसवाल, ज्योति विश्वकर्मा, आशा कार्यकर्ता अर्चना दीदी, मीणा धारे, रजनी दीदी सहित नवांकुर सखियां और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026