लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में डीआईजी मनोज कुमार राय की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

खंडवा। जिला पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी एवं पुलिस कप्तान मनोज कुमार राय ने बुधवार को जिले की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

मीटिंग में जिले में घटित अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीआईजी राय ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं अपराधियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखने और उनकी नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा चोरी, लूट और वाहन चोरी जैसे मामलों में प्रभावी रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त को मजबूत करें, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करें तथा आम जनता से संवाद बनाए रखें ताकि अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।

बैठक में पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026