लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: पोस्ट ऑफिस के बाथरूम में युवक का शव मिला,. चार दिन की छुट्टी के बाद ऑफिस खुलने पर मिली जानकारी.. बदबू आने पर हुआ खुलासा.. कोतवाली पुलिस मौके पर..

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक पोस्ट ऑफिस के बाथरूम में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने बाथरूम के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, जिसकी जानकारी कई दिनों बाद सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस में लगातार चार से पांच दिनों की छुट्टियां होने के कारण कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे और बाथरूम की ओर गए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और वहां से तेज बदबू आ रही थी। स्थिति संदिग्ध लगने पर तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर मनोज दवे सहित पुलिस बल ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने बाथरूम के रोशनदान और कपड़े का उपयोग कर फंदा लगाया था।

फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवक की पहचान के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। लंबे समय तक शव बाथरूम में पड़े रहने से लोगों में चिंता भी देखी जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: सूरजकुंड अतिक्रमण विवाद पर प्रशासन सख्त, राजस्व, रेलवे और पुलिस की संयुक्त बैठक
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: माइनिंग विभाग ने गरीब की ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्त, कलेक्टर ने दिया छुड़वाने का आश्वासन
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: नई गाइडलाइन के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे शहर के प्रमुख लोग, सौंपा ज्ञापन
March 24, 2026
खंडवा
26 से 30 मार्च तक लगेगा पुस्तक मेला जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने तैयारियों की समीक्षा की
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: गांधी भवन में कल होगा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई तेज, संत रैदास वार्ड रेवासी में दहशत का माहौल
March 24, 2026
खंडवा
पानी नहीं मिला तो सूख जाएगी अरबी की फसल, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
March 24, 2026
खंडवा
PM आवास के लिए परेशान लोग पहुंचे जनसुनवाई, लगाई मदद की गुहार
March 24, 2026
खंडवा
पिता की मौत के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहा युवक, प्रशासन से लगाई गुहार
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में कोर्ट केस के बाद धमकी देने के आरोप, मामला दर्ज
March 24, 2026