लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों से हादसों का खतरा, पंचायत की मुनादी बेअसर; गोशाला बनाने की मांग

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर खुले में घूम रहे मवेशी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रात के समय कई मवेशी सड़क पर ही बैठ जाते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले 108 एंबुलेंस की चपेट में आने से सड़क पर बैठे एक बछड़े की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पशुपालक गाय को तब तक घर में रखते हैं, जब तक वह दूध देती है, इसके बाद कई बार उन्हें खुले में छोड़ दिया जाता है।

पंचायत की ओर से कई बार मुनादी करवाकर पशुपालकों से अपने-अपने मवेशियों को बांधकर रखने की अपील की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़क पर घूमते इन मवेशियों से राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका स्थायी समाधान जरूरी है। प्रशासन को गुड़ी और आसपास के क्षेत्र में गोशाला का निर्माण करवाना चाहिए, ताकि खुले में घूम रहे मवेशियों को वहां रखा जा सके।

वहीं, कांजी हाउस में पर्याप्त दाना-पानी और चारे की व्यवस्था नहीं होने की वजह से भी समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब मवेशियों को कांजी हाउस में बंद किया जाता है, तो उन्हें छुड़ाने के लिए भी कोई नहीं आता।

अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर खुले में घूम रहे मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026