लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जनजातीय एवं लोक परंपराओं के संरक्षण पर दो दिवसीय परिसंवाद का समापन

खंडवा, 22 अगस्त 2026। माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, खंडवा में कोरकू एवं निमाड़ अंचल की समृद्ध जनजातीय एवं लोक परंपराओं, अनुष्ठानों और सांस्कृतिक स्मृतियों के संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक हस्तांतरण को लेकर आयोजित दो दिवसीय परिसंवाद का समापन हुआ।

परिसंवाद में निमाड़ और जनजातीय लोक अनुष्ठानों की परंपराओं, उनके सामाजिक महत्व तथा प्रकृति से संबंध पर शोधपरक चर्चा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र मालीवाड़ ने बारेला समुदाय के जिरोती एवं नवाई अनुष्ठानों, आयुष सिंघाड़ ने झाबुआ के जातर अनुष्ठान और कमलेश गणावा ने जनजातीय दिवासा अनुष्ठान की जानकारी साझा की। डॉ. अर्चना शुक्ला ने निमाड़ की किशोरियों द्वारा 16 दिनों तक मनाए जाने वाले सांझाकूली अनुष्ठान पर प्रकाश डाला।

सुश्री अनुजा जोशी की टीम ने लोकगीतों के साथ गणगौर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती रुकमणी बाई ने भील समुदाय के नाई भराई अनुष्ठान की प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह फसल की बुवाई के समय वर्षा और अच्छी फसल की कामना के लिए किया जाता है।

बारेला समुदाय के भीम डावर ने समूह के साथ ढाको वादन के जरिए देव गायना प्रस्तुत किया, जिसे पिथोरा गायन के नाम से भी जाना जाता है। सुखलाल जी बुढ़ाना ने नागमोती अनुष्ठान की प्रस्तुति दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में हेमलता उपाध्याय ने कहा कि विकास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन अपनी संस्कृति और प्रकृति से जुड़कर रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान और समृद्धि का आधार हैं।

समापन अवसर पर डॉ. विनय जैन ने शोधपरक विचारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनजातीय एवं लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के निदेशक डॉ. पारे ने कहा कि लोक और जनजातीय अनुष्ठानों में चित्रांकन, गायन, धर्म और अध्यात्म की त्रिवेणी देखने को मिलती है, जिसमें रंजन, रस और ज्ञान का प्रवाह होता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए महाविद्यालय प्रशासन, विशेषज्ञों, शोधार्थियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026