लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कमिश्नर संजय दुबे बोले- सिंहस्थ कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

खंडवा, 24 अप्रैल 2026। संजय दुबे ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के व्यस्ततम समय को ध्यान में रखते हुए अनुमानित दर्शन क्षमता के अनुसार होल्डिंग एरिया, विशिष्टजनों के लिए अलग कॉरिडोर, तथा आपातकालीन चिकित्सा मार्ग तैयार किए जाएं।

बैठक में डॉ. इलैयाराजा टी., ऋषव गुप्ता सहित गृह, स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर एवं ग्राम निवेश, विद्युत वितरण कंपनी और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पार्किंग, ई-कार्ट और पेयजल व्यवस्था पर जोर

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्रों में ईवी चार्जिंग पॉइंट, ई-कार्ट, बैटरी संचालित साइकिल और व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। साथ ही पैदल यात्रियों के लिए मार्ग में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पेयजल केंद्र और अस्थायी शौचालय बनाए जाएं। घाटों के समीप स्नान के लिए विशेष कुंड तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

कुबेर भंडारी और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बनेगी पार्किंग

श्री दुबे ने कहा कि कुबेर भंडारी और ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र में वाहन पार्किंग विकसित करने के लिए मास्टर प्लान अनुसार वन विभाग से अनुमति जल्द ली जाए। साथ ही मंदिर, घाट और पार्किंग क्षेत्रों में पुलिस व होमगार्ड जवानों की स्पॉट ट्रेनिंग कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने दी विकास कार्यों की जानकारी

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के ओंकारेश्वर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने मोरटक्का रेलवे स्टेशन, कोठी से ओंकारेश्वर लेफ्ट बायपास, ओंकारेश्वर से कोठी राइट बायपास सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक से पहले अपर मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026