लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें…कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश..

खंडवा 31 मार्च 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार शाम को जनपद पंचायत खंडवा के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाएं। उन्होंने कहा नरवाई जलाने के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा चुके हैं। इन आदेशों का सख्ती से पालन कराएं और नरवाई जलाने वालों पर अर्थदंड भी लगाएं। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, पुनासा के एसडीएम श्री पंकज वर्मा सहायक कलेक्टर डॉक्टर श्रीकृष्णा सुशीर, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों से जलकर की बकाया राशि जमा कराएं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन की सभी अधूरी पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करवाएं। उन्होंने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं में से पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हस्तांतरित करें। उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजनाओं संबंधी सभी कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही पंचायत को योजना हस्तांतरित करे, आधी अधूरी योजना हस्तांतरित ना की जाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: पंधाना विधानसभा में कांग्रेस ने घोषित किए 36 मंडल अध्यक्ष, गांववार सूची जारी
March 31, 2026
खंडवा
बड़ौदा अहीर में तैयारियों का निरीक्षण: विधायक छाया मोरे और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने लिया जायजा
March 31, 2026
खंडवा
भारतीय सेना में “अग्निवीर” भर्ती के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि आज
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा: अवसाद में युवक ने काटा हाथ, डायल-112 की तत्परता से बची जान
March 31, 2026
खंडवा
भोपाल में उठे खंडवा के मुद्दे: विकास प्राधिकरण और फ्लाईओवर देरी पर विधायक सक्रिय
March 31, 2026
क्राइम
खंडवा : बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला की जान बचाने लगाई दौड़, इंसानियत की मिसाल
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : भूख से बिलखते बच्चों की पुकार, बस स्टैंड पर दिनभर तड़पता रहा परिवार… शाम को जागी इंसानियत
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रशिक्षु आईपीएस की कार्रवाई, छैगांवमाखन में जुए के फड़ पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये जब्त
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : पेड़ पर टंगी रहस्यमयी पोटलियों से फैली सनसनी, खोलते ही सामने आया चौंकाने वाला सच
March 31, 2026