लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने की अपील

खंडवा, 20 अगस्त 2026। आगामी दिनों में मनाए जाने वाले मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गोगा नवमी त्योहारों को लेकर गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर, शहर काजी सैयद निसार अली सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी से त्योहारों को आपसी सद्भाव, भाईचारे और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने जुलूस और चल समारोह के दौरान डीजे साउंड सिस्टम का कम से कम उपयोग करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहों और विवादास्पद संदेशों को शेयर करने से बचने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को त्योहारों के दौरान शहर में सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जल प्रदाय व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई संदेश पोस्ट या शेयर न करें, जिससे शहर का माहौल खराब हो। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शांति समिति के सदस्य एक टीम की तरह काम करते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी जुलूस और चल समारोह पूर्व निर्धारित मार्ग और निर्धारित समय के अनुसार ही निकाले जाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का जश्न इस तरह मनाया जाए कि किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी न हो।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशन गुप्ता हत्याकांड में VIDEO वायरल, धुंधले चेहरों ने बढ़ाया सस्पेंस…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 40 नए छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों का ऐलान…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : रोशनाइ गांव में ट्रैक्टर हादसेका मौके से लाइव वीडियो आया सामने…
October 5, 2026
खंडवा
7 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, 5 वारंट तामील..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निमंत्रण…
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: मजदूरी जा रहे परिवार को बाइक ने मारी टक्कर, कार चालक ने दिखाई मानवता …
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पैर कटकर 50 फीट दूर गिरा; 2 गंभीर घायल.।
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में साइबरफ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान लायंस क्लब ने छात्रोंको किया जागरूक..
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा: कच्ची-पक्की शराब बंद कराने गांव की महिलाएं और युवा एकजुट, सकतापुर में उठी आवाज….
October 5, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शिक्षक और विद्यार्थी हुए एकत्रित. साझा की यादें…
October 5, 2026