लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग*

*सिंहस्थ 2028:*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन*

*2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर*

इंदौर। सिंहस्थ- 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर 20 जून को सुबह 11 बजे सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना सिंहस्थ के दृष्टिगत प्रदेश को एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

करीब 48 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण लगभग 2935 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह कॉरिडोर इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के समीप सिंहस्थ बायपास तक पहुंचेगा। इस मार्ग के बन जाने से इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होगा, साथ ही सिंहस्थ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

*4 से 8 गुना अधिक दिया गया मुआवजा*

इस परियोजना के लिए कुल 917 किसानों की लगभग 242.939 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है, जिसके बदले सरकार द्वारा 816 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया गया है। खास बात यह है कि किसानों को कलेक्टर गाइडलाइन की बजाय बिक्री दरों के आधार पर 4 से 8 गुना तक अधिक मुआवजा दिया गया है, जो प्रदेश में पहली बार हुआ है। इससे किसानों में भी संतोष का माहौल है।

कॉरिडोर से इंदौर जिले के 20 और उज्जैन जिले के 8 गांव सीधे तौर पर जुड़े होंगे, जबकि आसपास के 40 से 50 गांवों के करीब 15 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु एयरपोर्ट से सीधे इस मार्ग के जरिए उज्जैन पहुंच सकेंगे, जिससे सिंहस्थ के दौरान ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।

यह परियोजना केवल सिंहस्थ की व्यवस्थाओं को मजबूत करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इंदौर-उज्जैन क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन विकास को भी नई दिशा देगी। यह मालवा क्षेत्र के विकास का नया कॉरिडोर होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सिंहस्थ से पहले बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
June 19, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
June 19, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी*
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति ने की विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना, शैक्षणिक सामग्री से बना बुके बना आकर्षण का केंद्र
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण, बोले- एमपी को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
खंडवा : राष्ट्रपति के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस नेता उत्तमपाल ने ओंकारेश्वर के लिए, गिनाये सरकार के वादे
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधन के प्रमुख बिंदु।
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना
June 17, 2026