खंडवा में भैंस चोरी गैंग का पर्दाफाश | 2 आरोपी गिरफ्तार, कई और फरार | Khandwa Buffalo Theft News
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही भैंस चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत हॉपला-दीपला गांव में ग्रामीणों ने भैंस चोरी के दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश पिता रामसिंह, उम्र 20 वर्ष और आकाश पिता रेमसिंह उर्फ प्रेमसिंह, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी सरमेस्वर के रूप में हुई है।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि इस मामले में केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, बल्कि पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की दिशा में जांच जारी है। पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया था। पूछताछ पूरी होने के बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
इधर, जैसे-जैसे इस कार्रवाई की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची, वैसे-वैसे कोतवाली थाने में ऐसे कई लोग पहुंचे जिनकी भैंसें पहले चोरी हो चुकी थीं। पुलिस अब इन मामलों का भी मिलान कर रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा किया जा सके।
लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को इस कार्रवाई के बाद राहत की उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई से जिले में भैंस चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सकता है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा