लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: नाबालिग सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा : चौकी बोरगांव, थाना पंधाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार जिलेभर में अपहृत नाबालिगों की तलाश और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक श्री दिलीप देवड़ा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

ऐसे हुआ खुलासा

इस्लामपुर निवासी फरियादी द्वारा दिनांक 24 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 117/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार प्रयास किए। 1 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि संदेही आरोपी नाबालिग को लेकर इंदौर-महू रोड क्षेत्र में जाने की फिराक में है।

तत्काल कार्रवाई में सफलता

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

नाबालिग के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)m, 69, 87, 332(2) बीएनएस एवं 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

आवेज उर्फ राजा, पिता गुलजार खान

उम्र: 28 वर्ष

निवासी: इस्लामपुर, थाना पंधाना, जिला खंडवा

आरोपी को 2 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

 

उप निरीक्षक अविनाश भोपले (चौकी प्रभारी, बोरगांव)

 

सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र बिसेन

 

प्रधान आरक्षक राकेश अवासे

 

महिला आरक्षक मनीषा गोयल

 

आरक्षक राहुल राजपूत

 

आरक्षक संतोष मगरे

 

आरक्षक धर्मेन्द्र भावस्कर

यह कार्रवाई “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस की तत्परता और प्रभावी रणनीति का परिणाम है, जिससे एक नाबालिग को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“गाड़ी टकराने के बाद खंडवा में सड़क पर मारपीट,पुलिस ने संभाला मोर्चा”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा में ईद उल अज़हा की नमाज़ का टाइम टेबल जारी, शहर काज़ी ने दी जानकारी”
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : बोलेरो ने खाई कोई पलटी.तीन से चार लोग घायल. डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल.. सभी घायल हरसूद के रहने वाले व्यापारी..
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा :विधायक व महापौर के बीच में खींचतान की बैठक! राजनीतिक गलियारों में बनी चर्चा
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : संकरी गलियों से अतिक्रमण हटाने की चर्चा होते ही भड़के MIC सदस्य बंडू काले
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : विधायक के संबोधन के बाद,महापौर को मौका नहीं मिलने पर महापौर कमिश्नर पर हुई नाराज
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली पुलिस ने गरीबों का नुकसान होने से बचाया.मदद पा लड़का हुआ गद-गद
May 27, 2026
खंडवा
Khandwa – खार रोड पर एक्सीडेंट के बाद मारपीट
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा – ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट. चप्पे चप्पे पर रहेगी तैनात
May 27, 2026
खंडवा
खंडवा : मच्छी बाजार के लिए जगह को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद की आपत्ति.कलेक्टर से की मुलाकात
May 27, 2026