लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : पामाखेड़ी डकैती का बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार क्राइम ब्रांच बनकर की वारदात, 1.60 लाख नकद, 12 बोर बंदूक, कारतूस और वाहन बरामद

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पामाखेड़ी में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 आरोपी अभी भी फरार हैं।

इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी मूंदी मनोहर सिंह गवली के नेतृत्व में विशेष टीमों ने कार्रवाई की।

घटना का पूरा विवरण

12 मार्च 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे फरियादी ललित सोलंकी (उम्र 36 वर्ष) के घर 7-8 बदमाश बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो से पहुंचे। बदमाशों में से कुछ ने मुंह ढके हुए थे और दो आरोपी खाकी वर्दी में थे।

उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर घर में प्रवेश किया और नौकरों—बसंत, उमेन सिंह और तोताराम—को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद अलमारी और तिजोरी तोड़कर 1.60 लाख रुपये नकद, 12 बोर बंदूक और कारतूस लूटकर फरार हो गए।

डकैती की साजिश और तरीका

जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड डॉक्टर शहजाद था। उसे जेल में जानकारी मिली थी कि फरियादी के घर में भारी मात्रा में सोना-चांदी रखा है।

11 मार्च की रात आरोपियों ने बेरछा में शराब पार्टी कर योजना बनाई और दो गाड़ियों—स्कॉर्पियो व स्विफ्ट—से वारदात को अंजाम दिया। एक टीम निगरानी कर रही थी जबकि दूसरी टीम ने सीधे घर में घुसकर डकैती की।

जप्त मशरूका

12 बोर बंदूक (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)

27 कारतूस

1,60,000 रुपये नकद

बिना नंबर की स्विफ्ट कार (कीमत लगभग 8 लाख)

काले रंग की स्कॉर्पियो (कीमत लगभग 16 लाख)

गिरफ्तार आरोपी (नाम, पिता, पता)

1. अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा, पिता अब्दुल हमीद खान, निवासी नागझरी सांवेर सोनकच्छ

2. डॉक्टर शहजाद, पिता रोशन खान, निवासी बेरछा मंडी

3. नरसिंह बघेल, पिता बलिया बघेल, निवासी ओम साई बिहार, देवास (स्थाई पता ग्राम भगवा, जिला धार)

4. अब्दुल निसार, पिता अब्दुल सत्तार, निवासी आदर्श कॉलोनी, शाजापुर

5. पप्पू उर्फ सुरेंद्र सिंह सेन्धव, निवासी ढाबला खालसा, देवास

6. अमन उर्फ विवेक सोनी, पिता सुरेशचन्द्र सोनी, निवासी वासुदेवपुरा, देवास

7. राजेन्द्र उर्फ राजा, पिता गोकुल गुर्जर, निवासी बडौदिया, शाजापुर

8. निलेश उर्फ भानेज उर्फ बिल्ला गुर्जर, पिता करनसिंह गुर्जर, निवासी बडौदिया, शाजापुर

9. आकाश कंडारे, पिता रामचंद्र कंडारे, निवासी बेरछा मंडी, शाजापुर

फरार आरोपी

इकबाल पिता ईशाक खान, निवासी बेरछा

धर्मेंद्र झाला पिता उदय सिंह झाला, निवासी टोंकखुर्द

तन्मय उर्फ तनु उर्फ साहिल हाडा (इंदौर)

संजय शर्मा उर्फ महाराज (उरई, यूपी)

रंजीत कंजर (शाजापुर)

अन्य सहयोगी आरोपी

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्डजां.. जाँच में सामने आया कि:

डॉक्टर शहजाद पर कोटा (राजस्थान) में अपहरण का मामला दर्ज है

तन्मय हाडा पर इंदौर, बड़वानी और कोटा में लूट व आर्म्स एक्ट के केस

आकाश कंडारे पर उज्जैन, भोपाल और शाजापुर में कई आपराधिक मामले

नरसिंह बघेल पर धोखाधड़ी, गबन और चोरी के मामले दर्ज

अब्दुल निसार पर जुआ एक्ट सहित अन्य प्रकरण दर्ज

दूसरी वारदात से भी कनेक्शन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यही गिरोह 13 मार्च को बाग में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दे चुका है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरे मामले के खुलासे में कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से:

एसडीओपी मूंदी – मनोहर सिंह गवली

थाना प्रभारी नर्मदानगर – निरीक्षक विकास खिची

थाना प्रभारी मूंदी – निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया

उप निरीक्षक राजू पाटिल

सउनि महेश श्रीवास्तव

मुकेश रावत, महेंद्र वर्मा (डीएसबी)

जितेन्द्र राठौर, विक्रम वर्मा (सायबर सेल)

रवि पाण्डेय, जितेन्द्र डोडे

नन्हीलाल यादव, पुरुषोत्तम उपलावदिया

दीपेश मलगायां, अखिलेश यादव, वेदप्रकाश

संतोष, अनिल बछाने, रफीक खान

धार व शाजापुर पुलिस टीम

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

(वीडियो में पूरी खबर देखें | ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें)

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा में ऑनलाइन ठगी का मामला: ‘धुरंधर 2’ के नाम पर बीजेपी पार्षद से ₹1 लाख की धोखाधड़ी
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा में कांग्रेस का अनोखा विरोध: लालटेन जलाकर बिजली बिल और गैस कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा में बुधवार बाजार में प्रस्तावित दुकानों का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा में 5 लोगों ने मिलकर परिवार पर किया जानलेवा हमला, पूरी सच्चाई
March 26, 2026
खंडवा
पंधाना क्षेत्र में पानी के लिए किसानों का हंगामा, अरबी फसल सूखने की कगार पर
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा के पहलवानों पर बड़नगर में जानलेवा हमला, जीत से बौखलाए विरोधियों ने किया हमला
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा: ठेकेदार की लापरवाही से युवक की मौत, बिना परमिट पोल पर कराया जा रहा था काम
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा: तेज रफ्तार कार सड़क से उतरी, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, सुरक्षित निकाले लोग
March 26, 2026
खंडवा
खंडवा: सीढ़ियों से फिसलने पर महिला की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम
March 26, 2026