एमपी में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM और मुख्य सचिव की बैठक के बाद तेज हुई तैयारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहा प्रशासनिक बदलाव अब अंतिम चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच हाल ही में हुई अहम बैठक के बाद अधिकारियों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य के कई जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर वरिष्ठ स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है और जल्द ही आदेश जारी किए जा सकते हैं।
परफॉर्मेंस और व्यवहार के आधार पर होगा फैसला
बताया जा रहा है कि इस बार केवल प्रशासनिक जरूरत ही नहीं, बल्कि अधिकारियों के कामकाज, व्यवहार और राजस्व संग्रहण के प्रदर्शन को भी आधार बनाया जा रहा है। सरकार ने कलेक्टरों और संभागायुक्तों के काम का मूल्यांकन किया है, जिसमें उनके लक्ष्य हासिल करने की क्षमता और जनता से जुड़ाव जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।
जिन अधिकारियों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई है, उन्हें दूसरी जिम्मेदारी देने पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है।
पुलिस विभाग में भी बड़े बदलाव की तैयारी
प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही पुलिस विभाग में भी बदलाव तय माना जा रहा है। कई जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं। पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से तैयार सूची पर राज्य के डीजीपी और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा भी हो चुकी है।
कभी भी जारी हो सकते हैं आदेश
सूत्रों का कहना है कि अब पूरी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और सिर्फ अंतिम मंजूरी के बाद आदेश जारी होना बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादलों की घोषणा हो सकती है।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
खंडवा
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश