खंडवा : मोघट थानें के बाहर हुए बवाल मामले में, एक और आरोपी गिरफ्तार,कोर्ट में किया पेश
खंडवा, मध्य प्रदेश। मोघट थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद और बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम रहीम मेनन पिता अब्दुल रज्जाक, निवासी कल्याणगंज है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मोघट थाने के बाहर एकत्रित हो गए थे। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था।
इस घटना के बाद पुलिस ने करीब 47 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया था, जो काफी चर्चा में रहा।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में लगातार कार्रवाई जारी है।
👉 पूरी खबर और अपडेट्स के लिए वीडियो देखें।
Read Next



खंडवा
खंडवा 



