लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

इंदौर RTO ऑफिस में NEWS 24 टीम पर हमले के विरोध में खंडवा के पत्रकारों में आक्रोश, SDM को सौंपा ज्ञापन

इंदौर RTO ऑफिस में NEWS 24 टीम पर हमले के विरोध में खंडवा के पत्रकारों में आक्रोश, SDM को सौंपा ज्ञापन

खंडवा – इंदौर के RTO ऑफिस में NEWS 24 के रिपोर्टर हेमंत शर्मा और कैमरामेन राजा पर हुए हमले को लेकर खंडवा में पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को खंडवा शहर के पत्रकारों ने इस घटना के विरोध में SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों ने कहा— कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन

खंडवा मीडिया संघ ने NEWS 24 टीम पर हुए जानलेवा हमले को
“लोकतंत्र पर सीधा हमला” बताया।
पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो खंडवा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

“भ्रष्टाचार उजागर करने पर हुआ हमला”— खंडवा मीडिया संघ

मीडिया संघ के अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने कहा—

> “इंदौर RTO ऑफिस में चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाली NEWS 24 की रिपोर्ट ने जिन लोगों के अवैध हितों पर चोट पहुंचाई, उन्हीं तत्वों ने गुंडागर्दी का सहारा लेकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश की है। यह सिर्फ पत्रकारों पर नहीं, बल्कि सत्य और जनता की आवाज़ पर हमला है।”

 

वहीं पत्रकार शेख शकील और सुनील जैन ने कहा—

“ईमानदार पत्रकारिता हमेशा माफिया, रिश्वतखोर और गुंडा तंत्र के लिए खतरा रही है। NEWS 24 की टीम पर हुआ हमला हर उस आवाज़ पर हमला है जो सिस्टम की सच्चाई दिखाने का साहस रखती है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें।”

 

कई पत्रकार रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान खंडवा के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें—
श्याम शुक्ला, प्रमोद सिन्हा, मनीष व्यास, शेख शकील, अमित जायसवाल, इमरान खान, मयंक शर्मा, जावेद खान, मुस्तख मंसूरी, गोविंद गीते, शेख रेहान, विशाल नकुल, नितिन झावर, रहीम बाबा सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिनेमा चौक की दुकानदारों की शिकायत पर विनोद यादव और विनोद चूहा, पुलिस की गिरफ्त में
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा:बाल विवाह रोकथाम पर शपथ से पहले मंत्री जी ने दिया खास संदेश, सुनिए…
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा नगर निगम मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में पहुंचे कैबिनेट मंत्री क्या कहा सुनिए..
November 27, 2026
खंडवा
खण्डवा: में ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला, नन्हे बच्चों ने सीखे यातायात नियम…
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा:ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां धीमी, कई निर्माण कार्य अधूरे!
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा में भीषण सड़क हादसा:लोडिंग पिकअप और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक घायल,मौके पर लगा जाम
November 27, 2026
खंडवा
खेत से 2 क्विंटल अदरक चोरी, खंडवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक सहित 1 लाख का माल जब्त
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा की सबसे बड़ी लैब में ओर बढ़ गई कई एडवांस मशीन..!
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक हादसे में हुई मौत; देखिए कहां की है घटना.
November 27, 2026
खंडवा
खंडवा : पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, मॉडिफाइड सायलेंसर जब्त और वाहन चालकों पर कार्रवाई
November 27, 2026