लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सभी विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़े। विधायक ने अमलपुरा, जसवाडी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया साइकिल का वितरण।

सभी विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़े।

 

विधायक ने अमलपुरा, जसवाडी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया साइकिल का वितरण।

 

 

खंडवा। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व की भाजपा सरकार एक और जहां पूरे प्रदेश मैं विकास कार्य की कर रही है, वही किसान, आदिवासी, गरीब, महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई प्रकार की जन हीतेषी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है, शिक्षा को लेकर लेकर भी हमारी सरकार गंभीर है और शिक्षा और खेल गतिविधियों को लेकर भी प्रदेश में भरपूर बजट के माध्यम से शिक्षा और खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है,यह बात अमलपुरा में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने कही। विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि शासकीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के तहत छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस, पाठ्य सामग्री के साथ ही दूर गांव से आने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे कि गांव का हर बालक बालिका शिक्षित हो सके। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलपुरा, जसवाडी स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्कूल में आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने छात्र-छात्राओं को सायकल वितरित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विधायक कंचन तनवे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सशक्त माध्यम है। बेटियों और बेटों को समान अवसर देकर हम मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक ने सभी विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे के साथ हरीश कोटवाले सुनील जैन,तपन डोंगरे, राजपाल चौहान, अशोक दशोरे, सरपंच संगीता मौर्य, नरेंद्र दादा, जयराज मौर्य, भानु दादा, प्रकाश तिरोले, मंथन दशोरे, विजय दरबार, आशीष पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र रावत सहित विद्यालय स्कूल का स्टाफ एवं ग्राम वासियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : देखें कि घटना पर भड़का बजरंग दल! किनको दी चेतावनी
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : नानी बाई का मायरो कराएगी निमाड़ सांस्कृतिक सेवा समिति
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : इन बच्चों ने पूरे भारत को दिखाया जिले का दम. रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : हनुवंतिया में हादसा,गमी में आये भोपाल निवासी युवक की नहाते समय गई जान
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : अवैध स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर, दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी
May 1, 2026
खंडवा
Khandwa: पार्क में लड़के लड़कियों की बढ़ती अश्लील गतिविधियों से लोग नाराज, कार्रवाई की मांग..
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : रात में अचानक गिरा पेड़,रोड पर रुका ट्रैफिक, फिर ऐसे खुला रास्ता
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : चलती ट्रेन के सामने लेटा शख्स, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
May 1, 2026
खंडवा
Khandwa: भीषण गर्मी में बस का टायर फेल,बड़ा हादसा टला! विडिओ वायरल
May 1, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं की बोरी लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचा किसान. बताई जमीनी स्तर पर किसानों की तकलीफ
May 1, 2026