हर घर तिरंगा अभियान के तहत संदलपुर में कृषि विभाग की तिरंगा रैली संपन्न

खंडवा, 14 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खालवा विकासखंड के ग्राम संदलपुर में कृषि विभाग द्वारा परंपरागत खेती करने वाले किसानों के साथ तिरंगा रैली आयोजित की गई।
रैली में किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों में भी उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी, सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह रावत एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खालवा श्री गोरेलाल वास्कले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान तथा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कृषि विभाग की इस पहल के माध्यम से किसानों को अभियान से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 




