लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: eHRMS के विरोध में कृषि विस्तार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, इन मांगों को लेकर हुआ आंदोलन..

मध्यप्रदेश के खंडवा में eHRMS प्रणाली के माध्यम से ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता के विरोध में कृषि विस्तार अधिकारियों ने आज ज्ञापन सौंपा।

मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ के आह्वान पर जिला खंडवा के कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा कृषि उपसंचालक महोदय को माननीय मंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अधिकारियों ने eHRMS प्रणाली के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया और इसे समाप्त करने की मांग रखी।

कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि उनका अधिकांश कार्य मैदानी और भ्रमण आधारित है। अधिकारियों को किसानों के खेतों, ग्रामों और विभिन्न शासकीय गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमण करना पड़ता है। ऐसे में एक निश्चित स्थान से eHRMS के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाना उनके लिए व्यावहारिक रूप से कठिन है।

अधिकारियों ने बताया कि उनका मुख्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में होता है, जहां कई स्थानों पर शासकीय आवास और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वहीं महिला कृषि विस्तार अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी प्रमुखता से उठाया।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की है कि eHRMS के माध्यम से ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त कर पूर्ववत कार्य प्रणाली के अनुसार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू रखी जाए।

इसके साथ ही कृषि विस्तार अधिकारियों ने 2800 ग्रेड पे, एग्री स्टेक भत्ता 5 हजार रुपये तथा अतिरिक्त केंद्र के लिए 500 रुपये के स्थान पर 5 हजार रुपये दिए जाने सहित अन्य मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया है।

संघ द्वारा इन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। 17 अगस्त से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालयों पर कलमबंद कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं 21 अगस्त को भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है।

अब कृषि विस्तार अधिकारियों को उम्मीद है कि शासन उनकी मांगों और eHRMS से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026