खंडवा: कांवड़ यात्रा निकलने के बाद SP ने किया रूट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा के शहर से निकलने के बाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
कांवड़ यात्रा के गुजरने के बाद खंडवा एसपी ने यात्रा के रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों से यात्रा के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस और ट्रैफिक टीम लगातार निगरानी करती रही।
एसपी के रूट निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


