लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बीमारी से जंग हारकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के लिए डॉक्टरों से लेकर बाबाओं तक गया, नहीं मिला आराम

खंडवा। जिले के छेगांव माखन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़िया सकना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां लंबे समय से बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने आखिरकार हताश होकर गलत कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भारत पिता सुन्दरलाल निवासी ग्राम बड़िया सकना है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसने इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए—कई डॉक्टरों से उपचार कराया, साथ ही बाबाओं के पास भी गया—लेकिन कहीं भी उसे राहत नहीं मिली। लगातार बिगड़ती हालत और मानसिक तनाव के चलते उसने यह घातक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही छेगांव माखन पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में हिंदू साथी सम्मेलन: प्रवीण तोगड़िया ने कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा मातम
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : सड़क पर तड़पते घायल की भाजपा नेता ने की मदद, अपनी कार से पहुंचाया जिला अस्पताल
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा में हिंदू साथी सम्मेलन आयोजित, Pravin Togadia की मौजूदगी में निकली भव्य शोभायात्रा
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा में गुड फ्राइडे पर निकली भव्य यात्रा, मानवता और शांति का दिया संदेश
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : मोरटक्का नर्मदा पुल पर हादसा: पूजा के दौरान युवक नदी में गिरा, बचाव के बाद लगा लंबा जाम
April 3, 2026
खंडवा
खंडवा : पट्टा और रजिस्ट्री के बावजूद रेलवे की कार्रवाई, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
April 3, 2026
क्राइम
खंडवा: सिहाड़ा-मथेला के बीच युवक की संदिग्ध मौत, हरदा निवासी की पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
April 3, 2026
क्राइम
खंडवा में मौत का खंडहर: लोहा निकालते वक्त गिरा मलबा, एक खत्म, एक घायल
April 3, 2026
खंडवा
कल आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल: टंट्या भील जयंती पर खंडवा में बड़ा कार्यक्रम.. खबर में उनके प्रोग्राम की पूरी जानकारी..
April 3, 2026