खंडवा में विज्ञापन बोर्ड बना हादसे का कारण, मां-बेटी पर गिरा बोर्ड; लोगों ने नगर निगम से की कार्रवाई की मांग
मध्यप्रदेश के खंडवा में सड़कों पर लगे विज्ञापन बोर्ड अब लोगों के लिए मुसीबत बनते नजर आ रहे हैं। तेज हवा और आंधी के दौरान कई जगह ये बोर्ड सड़क पर गिर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
ऐसा ही एक मामला इंदौर रोड पर पदम नगर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पहले सामने आया। यहां सड़क किनारे लगा एक विज्ञापन बोर्ड अचानक दोपहिया वाहन पर जा गिरा। बोर्ड गिरने से वाहन सवार सड़क पर गिर गए, जिसमें एक बच्ची और उसकी मां को मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि शहर में कई जगह विज्ञापन बोर्ड उचित तरीके से नहीं लगाए गए हैं और तेज हवा में इनके गिरने का खतरा बना रहता है।
लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सड़क किनारे लगे सभी विज्ञापन बोर्डों की जांच कराई जाए, उन्हें सुरक्षित तरीके से लगवाया जाए और जिन बोर्डों की समय-सीमा खत्म हो चुकी है, उन्हें तत्काल हटाया जाए।
अब सवाल यह है कि प्रशासन इन खतरनाक विज्ञापन बोर्डों पर कब कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Read Next









