खंडवा: ओंकारेश्वर-मोरटक्का रोड पर हादसा, बस की टक्कर से कार चालक घायल; डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर से मोरटक्का रोड पर कोठी के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, गलत साइड से आ रही एक बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। घायल का इलाज सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर में जारी है। बताया जा रहा है कि कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर एसआई चेतना चौहान, कांस्टेबल चंदन वाडे और पायलट देवेंद्र सोलंकी ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।
फिलहाल घायल का उपचार जारी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Read Next

खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़

खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!

खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल

खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी

खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..

खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु

खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…

खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग

खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…