खंडवा : मोरटक्का नर्मदा पुल पर हादसा: पूजा के दौरान युवक नदी में गिरा, बचाव के बाद लगा लंबा जाम
आकाश शुक्ला रिपोर्ट..
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक परिवार पूजा-पाठ के लिए नर्मदा घाट पहुंचा था। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य नारियल अर्पित करते समय अचानक पुल से नीचे नर्मदा नदी में गिर गया।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को नदी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने की घटना अचानक हुई, हालांकि परिवार का कहना है कि संबंधित युवक मानसिक रूप से परेशान रहता है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह खुद कूदा या संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।
इस घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान एक बस के खराब हो जाने से यातायात बाधित हो गया और पुल पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम को खुलवाया।
फिलहाल इस मामले में परिवार द्वारा किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
Read Next









खंडवा