खंडवा के खालवा में हादसे ने उजाड़ा परिवार, तीन मासूम बच्चों के पिता की मौके पर मौत”
अजय प्रिंस मेहता रिपोर्ट..
खंडवा। जिले के खालवा और संदलपुर के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नटवर नायक निवासी हरसूद, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नटवर नायक बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में मोड़ (टर्न) ठीक से नहीं ले पाए और उनकी बाइक सीधे सड़क से नीचे उतर गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पीछे तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। विडिओ खबर भी देख सकते हैँ..
Read Next






खंडवा
खंडवा