ACACU खंडवा : दीपला गांव में महिलाओं की अनोखी मुहिम, 15 दिनों से घर-घर पहुंचकर दे रहीं शराब छोड़ने की सलाह
खंडवा जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत रामनगर चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत हापला के दीपला गांव में महिलाओं ने नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान छेड़ रखा है। पिछले करीब 15 दिनों से हजारों की संख्या में महिलाएं अपने दैनिक कार्यों से समय निकालकर गांव के घर-घर पहुंच रही हैं और ग्रामीणों को शराब से दूर रहने की सलाह दे रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि शराब की लत परिवार और समाज दोनों के लिए नुकसानदायक है। इसी उद्देश्य से वे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं और शराब का सेवन बंद करने की अपील कर रही हैं।
ग्रामीणों के बीच यह अभियान लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि जब तक गांव में नशामुक्ति का संदेश हर घर तक नहीं पहुंच जाता, तब तक उनका यह जनजागरूकता अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 



