ACACU खंडवा: एसपी अगम जैन का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
खंडवा। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कई थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार थाना प्रभारी खालवा निरीक्षक श्री जगदीश सिंधिया को थाना प्रभारी हरसूद बनाया गया है। वहीं प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक श्रीमती अनुपम सिंह को थाना प्रभारी खालवा की जिम्मेदारी दी गई है।
थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक श्री दिलीप देवड़ा को थाना प्रभारी पदमनगर बनाया गया है। वहीं थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक श्री राजकुमार राठौर को थाना प्रभारी पंधाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ निरीक्षक श्री राजेश ओहरसिया को थाना प्रभारी मूंदी बनाया गया है। वहीं प्रभारी महिला थाना निरीक्षक श्रीमती सुलेचना गेहलोत को थाना प्रभारी जावर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक श्रीमती सुनीता भलावे को प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। जबकि थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्री श्याम सिंह भादले को थाना प्रभारी अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


