ACACU खंडवा : पंधाना के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही जांच
खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनगांव निवासी 25 वर्षीय राहुल, पिता संपत, का जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं।
परिजनों ने जब उसकी हालत बिगड़ने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसने कोई दवाई या अन्य पदार्थ खा लिया है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल पंधाना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल खंडवा रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राहुल अविवाहित था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
फिलहाल पंधाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किन परिस्थितियों में किया गया, इसका पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


