बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।

- खंडवा। विगत दिनों बेंगलुरु में आयोजित एकत्व (EKATVA) एसोसिएशन ऑफ इनर व्हील क्लब्स इन इंडिया के 51वें इंस्टॉलेशन समारोह में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की नई जिला अध्यक्ष (District Chairman) के रूप में आरती विपुल जैन ने पदभार ग्रहण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस भव्य समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष 2026-27 विनुता हरिश एवं उनकी टीम का पदस्थापन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए इनर व्हील पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
आरती जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए गौरव, विनम्रता एवं जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण, सेवा एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, आत्मीय आतिथ्य एवं सफल आयोजन के लिए डिस्ट्रिक्ट 319, संयोजक पीएपी शैलजा भट्ट, सह-संयोजक पीडीसी सुमा रवि एवं संपूर्ण आयोजन समिति की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद तेजस्वी सूर्या की प्रेरणादायक उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।
Read Next
खंडवा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर* *ओंकारेश्वर के लिए प्रभारी मंत्री श्री लोधी “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित
खंडवा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर* *इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
खंडवा पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।
खंडवा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।
खंडवा बाल कल्याण समिति खंडवा ने किया एस.एन.सी.यू. यूनिट का निरीक्षण।
खंडवा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।
खंडवा खंडवा: महादेवगढ़ में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प, श्रावण में उमड़ेगी आस्था की लहर
खंडवा सर्व सम्मति से इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स 2026-27का अध्यक्ष मोनिका शर्मा को बनाया गया |
खंडवा खंडवा:-महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण
खंडवा खंडवा: सम्राट दाहिरसेन बलिदान दिवस पर खंडवा में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरा गौरवशाली इतिहास