खंडवा में निकली भव्य तिरंगा रैली, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जज्बा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
तिरंगा रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली कहारवाड़ी, बजरंग चौक, जलेबी चौक, नगर निगम, घंटाघर होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने से बस स्टैंड पहुंची और फिर वापस पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।
इस दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया।
Read Next



खंडवा
खंडवा 

खंडवा