3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा। युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। आगामी 3 सितंबर, गुरुवार को शासकीय आईटीआई खंडवा में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में करीब 200 बेरोजगार युवक-युवतियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा शामिल हो सकेंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 18 से 35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को 8 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं संबंधित कंपनियों के नियमानुसार मिलेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटो कॉपी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो और रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड साथ लेकर मेले में उपस्थित हो सकते हैं। मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


